85
Arjun Tendulkar Engagement: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी जिंदगी में नया कदम बढ़ाते हुए सानिया चंडोक के साथ सगाई कर ली है। सानिया, मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पौत्री हैं। यह सगाई समारोह बेहद निजी और सादगी भरा रहा, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल हुए।
रवि घई का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम रखता है। वे मुंबई के मशहूर InterContinental Marine Drive होटल और हेल्दी आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery के मालिक हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की सगाई ने दो प्रभावशाली परिवारों को एक नई डोर से बांधा है।
ये भी देखे: क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से की सगाई