BIG NEWS: चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत, बढ़ी चिंता

by Manu
कोरोना

चंडीगढ़, 25 जुलाई 2025: चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोना वायरस से पहली मौत की खबर ने स्वास्थ्य प्रशासन को सतर्क कर दिया है। सेक्टर-32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) में सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक लुधियाना का रहने वाला था और कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे लुधियाना से GMCH रेफर किया गया था।

उसे कोविड वार्ड में आइसोलेशन में रखा गया था, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने के कारण उसका निधन हो गया। यह चंडीगढ़ में कोविड-19 से पहली मौत है। अस्पताल प्रशासन ने भविष्य के मामलों से निपटने के लिए 10 बेड का विशेष आइसोलेशन यूनिट तैयार किया है।

शुरुआत में कोविड को हल्का मानकर लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई गई थी, लेकिन इस मौत ने स्थिति की गंभीरता को उजागर कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, मास्क पहनने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

ये भी देखे: कोरोना को लेकर पंजाब सरकार ने जारी की एडवाइजरी, बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट

You may also like