भारतीय जनता पार्टी ने गांव दौणकलां में लगाया कैंप

केंद्र सरकार की स्कीमों सम्बन्धित करवाया अवगत: जसपाल गंगरोली

by TheUnmuteHindi
भारतीय जनता पार्टी ने गांव दौणकलां में लगाया कैंप

भारतीय जनता पार्टी ने गांव दौणकलां में लगाया कैंप
केंद्र सरकार की स्कीमों सम्बन्धित करवाया अवगत: जसपाल गंगरोली
पटियाला, 20 जनवरी : आज भारतीय जनता पार्टी जिला पटियाला देहाती उत्तरी की तरफ से गांव दौण कलां में केंद्र सरकार की तरफ से गरीब लोगों और बुजुर्गों के लिए मिल रही स्कीमों का कैंप जिला के प्रधान जसपाल सिंह गंगरौली के नेतृत्व में किसान मोर्चा के स्टेट कार्यकारिणी मैंबर निर्मलजीत सिंह के सहयोग के साथ लगाया गया।
इस मौके कैंप में विशेष तौर स्टेट महा सचिव अनिल सरीन, राज्य प्रवक्ता जैबंश सिंह जीआईटी इंचार्ज श्री नकुल सोफत, राज्य आई इंचार्ज श्री शेखर राणा और उनकी समुच्चय टीम पहुंची। इस मौके जसपाल सिंह गंगरोली ने बताया कि इस कैंप में देवीगढ़ मंडल के प्रधान धर्मपाल शर्मा, घड़ाम मंडल के प्रधान गुरिन्दरपाल सिंह, महा सचिव जसविन्दर कुमार आदि ने भी गांव वासियों में सेवा निभाई। इसके उपरोक्त कैंप बहुत कामयाब रहा। कैंप में गांव वासियों की तरफ से बहुत उत्साह देखा गया, जिन्होंने इसका लाभ प्राप्त किया।

You may also like