भैयाजी ने भेदभाव खत्म कर एकजुट होने की अपील की

by TheUnmuteHindi
भैयाजी ने भेदभाव खत्म कर एकजुट होने की अपील की

नई दिल्ली, 11 अक्तूबर : जाति जन्म से तय होती है। यह एक सामाजिक बुराई है। इसे खत्म करने की जरूरत है। जहां भी आपस में भेदभाव होता है, वह समाज समाज नहीं रहता है। समाज के सभी अंग महत्वूर्ण हैं। कोई कमतर नहीं होता है। यह शब्द राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता सुरेश भैयाजी ने प्रकट किए। उन्होंने एक समाज के तौर पर सभी से भेदभाव खत्म करने और एकजुट होने की अपील की। सुरेश भैयाजी ने कहा कि जन्म के आधार पर जातियां तय होती हैं। हमको हमारा नाम मिलता है। भाषा मिलती है। हमको भगवान मिलते हैं। धर्म के ग्रंथ मिलते हैं। हम कई प्रकार के महापुरुषों के वंशज कहलाते हैं। क्या वो किसी एक जाति के कारण हैं, क्या कोई कह सकता है कि हरिद्वार किस जाति का है, क्या हमारे 12 ज्योतिर्लिंग किसी जाति के हैं, क्या इस देश के कोने-कोने के 51 शक्तिपीठ किसी जाति के हैं? उन्होंने कहा कि जाति जन्म से तय होती है।

You may also like