तरनतारन उपचुनाव जीत पर भगवंत मान ने किया वादा, कहा – हर वचन निभाएंगे

by Manu
mann

चंडीगढ़, 14 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोगों से किए हर वादे को वे पूरा करेंगे।

मान ने बताया कि यह शानदार जीत साबित करती है। पंजाब के लोग काम की राजनीति को पसंद करते हैं। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी लगातार सफल हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, पंजाबवासी ने एक बार फिर आप पर भरोसा जताया। यह जीत लोगों की है। मेहनती वॉलंटियरों की है। पूरी पार्टी नेतृत्व की है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान तरनतारन वासियों से किए हर वादे हम निभाएंगे। तरनतारन के लोगों को इस जीत पर ढेर सारी बधाई।

ये भी देखे: तरनतारन उपचुनाव में AAP की शानदार जीत, अमन अरोड़ा बोले- 2027 का फाइनल भी हमारा

You may also like