“2014 से पहले खेल एजेंडे में नहीं, अब नई खेल संस्कृति विकसित हुई” – योगी आदित्यनाथ

by Manu
योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर, 16 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले खेल और खेलकूद प्रतियोगिताएं सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं होती थीं। लोग मानते थे कि खेल उनकी प्राथमिकता नहीं है और इसकी लगातार उपेक्षा होती थी।

गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय (महिला) बास्केटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “2014 से पहले खेल और खेलकूद प्रतियोगिता सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं होते थे। लोग मानते थे कि उनकी प्राथमिकता खेल नहीं है। इसकी उपेक्षा होती थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा न होने से खिलाड़ी पलायन करते और निराश रहते थे।”

yogi

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई खेल संस्कृति विकसित हुई है। उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ‘खेलो इंडिया खेलो’ के माध्यम से जोड़ा और सशक्त राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी। अब खेलों को प्राथमिकता दी जा रही है। विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। खिलाड़ी अब देश में ही अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।”

ये भी देखे: योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा – ”राष्ट्र की आत्मा संस्कृति में बसती है….”

You may also like