अटेली में ACB का रिश्वतखोरों पर शिकंजा, BDPO क्लर्क और साथी को 40 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

by Manu
पांवटा साहिब

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर 2025: हरियाणा के अटेली में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बीडीपीओ कार्यालय में छापा मारते हुए क्लर्क पवन कुमार और उसके साथी ईश्वर सिंह को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट कुलबीर और ACB के अधिकारी वेदप्रकाश की कड़ी नजर में हुई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी दुकान के ठीक बगल में पंचायत की जमीन है। विभाग वहां दीवार खड़ी करने की तैयारी में था, जो बनते ही उसके दुकान के रास्ते को हमेशा के लिए बंद कर देती। इसी डर से उसने क्लर्क से गुहार लगाई, लेकिन जवाब में क्लर्क ने एक लाख रुपये मांगे। मोलभाव के बाद आखिरकार 40 हजार पर सौदा पक्का हुआ।

हरिराम की इस शिकायत पर ACB ने फौरन हरकत में आते हुए चालाकी से जाल बिछाया। जैसे ही रिश्वत का लेन-देन होने लगा, टीम ने दबिश दी और दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

ये भी देखे: हरियाणा सरकार ने पूर्व CBI जज सुधीर परमार पर खोला मोर्चा, रिश्वतखोरी के आरोपों में मुकदमा चलाने को मंजूरी

You may also like