शानदार जीत हासिल कर बातिश परिवार ने बढ़ाया भाजपा का गौरव : परनीत कौर

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर और पंजाब भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बीबा जिंदर कौर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर लिया उनका आशीर्वाद

by TheUnmuteHindi

पटियाला : हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 39 से भाजपा उम्मीदवार अनमोल बातिश ने अपने प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस की चार बार की पूर्व पार्षद लीला रानी और आप उम्मीदवार मोनू प्रधान की पत्नी ज्योति को हराकर भारी जीत हासिल की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद निखिल बातिश शेरू और नवनिर्वाचित पार्षद अनमोल बातिश ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर और पंजाब भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बीबा जिंदर कौर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। बातिश परिवार को भाजपा की टिकट मिलने के बाद परनीत कौर और बीबा जै इंदर कौर ने बहुत कम समय में उनके लिए दिन-रात प्रचार किया और जीत की नींव भी रखी। बातिश परिवार ने भी कम समय में चुनाव प्रचार कर लोगों का दिल जीत लिया और इसी का नतीजा है कि लोगों ने आप के दबाव का जवाब देते हुए खुलकर भाजपा को वोट दिया और उन्हें इस वार्ड से विजयी बनाया। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बातिश परिवार राजनीतिक सफर पर निकलने वाली तीसरी पीढ़ी है। इससे पहले उनके परिवार से पिंकी पंडित और निखिल बातिश शेरू पार्षद रह चुके हैं, जबकि अब परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनमोल बातिश शेरू नए पार्षद चुने गए हैं।

You may also like