31
बठिंडा, 30 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश की मशहूर BJP सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को बठिंडा की अदालत ने करारा झटका दिया है। कोर्ट ने उनकी पेशी से छूट की गुहार ठुकरा दी और साफ आदेश जारी किया कि वे 27 अक्टूबर को खुद हाजिर होकर मामले में सफाई दें।
दरअसल, ये मामला मानहानि का है। बठिंडा की रहने वाली महिंदर कौर ने कंगना पर आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां कीं, जो उनकी इज्जत पर सवालिया निशान लगा रही थीं। महिंदर का दावा है कि कंगना की उन पोस्ट्स ने उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचाया।
अब कंगना रनौत को कोर्ट में जाना ही पड़ेगा। उनके वकील शायद अपील करें लेकिन फिलहाल ये आदेश फाइनल है।
ये भी देखे: नशा तस्करी मामले में बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की जमानत याचिका खारिज