UP BREAKING: बरेली हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड नदीम शाहजहांपुर से गिरफ्तार

by Manu
बरेली हिंसा

शाहजहांपुर, 29 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने शाहजहांपुर से दूसरे कथित मास्टरमाइंड नदीम को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बरेली पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर हिंसा भड़काने के आरोप लगाए थे। नदीम लंबे समय से फरार था लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसे भागने का मौका ही नहीं दिया।

पुलिस के मुताबिक, नदीम ने ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को भड़काया था। कॉल पर कॉल करके भीड़ इकट्ठा करने का काम किया, ताकि बवाल को हवा मिल सके। उसके फोन से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है, जिसे जब्त कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया, “नदीम हिंसा के बाद यूपी छोड़कर फरार होने की फिराक में था, लेकिन हमने शाहजहांपुर में उसे घेर लिया।”

ये भी देखे: बरेली हिंसा मामले में IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, 10 FIR दर्ज

You may also like