बांगलादेश सरकार शेख हसीना को वापिस लाने के लिए मांगेगी इंटरपोल से मदद

by TheUnmuteHindi
बांगलादेश सरकार शेख हसीना को वापिस लाने के लिए मांगेगी इंटरपोल से मदद

नई दिल्ली, 11 नवंबर : अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी के नेताओं पर सरकार विरोधी छात्र आंदोलन को क्रूर तरीके से दबाने का आदेश देने का आरोप है, जिस कारण बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा कि वह अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और अन्य ‘भगोड़ों’ को भारत से वापस लाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगेगी ताकि उन सभी पर मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए मुकद्दमा चलाया जा सके। जुलाई से अगस्त महीने में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों की मौत हुई थी। बाद में यह आंदोलन बड़े पैमाने पर विद्रोह में तब्दील हो गया, जिस कारण हसीना को पांच अगस्त को गुप्त रूप से भारत भागना पड़ा। अंतरिम सरकार के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 753 लोग मारे गए, जिसे लेकर सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

You may also like