ढाका, 23 मई 2025: बांग्लादेश में पिछले साल हुए तख्तापलट के बाद से ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार भारत को आँख दुख रहा है। भारत और बांग्लादेश के रिश्ते अपने बुरे दौर में है। बांग्लादेश सरकार ने रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले साल हुए एक रक्षा महत्वपूर्ण समझौते को रद्द कर दिया है। बांग्लादेश के लिए 800 टन वजनी आधुनिक समुद्री टगबोट बनाने के लिए कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के साथ 21 मिलियन डॉलर (लगभग 180 करोड़ रुपये) का करार हुआ था।
इस समझौते पर जुलाई 2024 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लादेश नौसेना के रक्षा खरीद महानिदेशालय और GRSE के अधिकारियों के बीच हस्ताक्षर किए गए। यह सौदा भारत द्वारा बांग्लादेश को प्रदान की गई 500 मिलियन डॉलर की रक्षा ऋण सहायता के अंतर्गत पहली बड़ी परियोजना थी, जो 2023 में लागू हुई थी।
टग बोट की बात करें तो इसे 61 मीटर लंबा बनाया जाना था और पूरी लोडिंग के साथ इसकी अधिकतम गति 13 नॉट्स (लगभग 24 किमी/घंटा) होती है। अनुबंध के अनुसार इसका निर्माण कर 24 महीने के भीतर बांग्लादेश को भेजना था। इस सौदे के साथ ही भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने भी बांग्लादेश का दौरा किया, जिसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को गहरा करना और समुद्री साझेदारी के लिए नए रास्ते तलाशना था।
ये भी देखे: शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर बांग्लादेश में लगा प्रतिबंध