स्कूल के पास बांग्लादेश वायुसेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, कई लोगों की मौत की आशंका

by Manu
Bangladesh Air Force Plane Crash:

ढाका, 21 जुलाई 2025: Bangladesh Air Force Plane Crash: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में सोमवार दोपहर को एक भयावह हादसा हुआ है। बांग्लादेश वायुसेना का एक F-7 BGI ट्रेनिंग जेट माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में जा टकराया। इस दुर्घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार और अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 13 लोग, जिनमें छात्र भी शामिल हैं, घायल हुए हैं।

हादसा दोपहर करीब 1:06 बजे हुआ, जब विमान ने उड़ान भरने के डेढ़ मिनट बाद ही नियंत्रण खो दिया और माइलस्टोन कॉलेज की कैंटीन की छत पर जा गिरा। बांग्लादेश सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने पुष्टि की कि यह विमान बांग्लादेश वायुसेना का था। टीवी फुटेज में घटनास्थल से आग और घने काले धुएं के गुबार उठते देखे गए।

आग बुझाने और बचाव कार्य के लिए फायर सर्विस की आठ इकाइयों के साथ-साथ बांग्लादेश सेना और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की टीमें मौके पर पहुंचीं। एक फायर सर्विस अधिकारी, लीमा खान ने बताया कि हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई और चार अन्य घायल हुए, हालांकि उन्होंने और जानकारी नहीं दी।

ये भी देखे: BIG BREAKING: राजस्थान के चूरू में सेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की मौत

You may also like