बलदेव सिंह सरां, सीएमडी/ पीएसपीसीएल, ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समागम में राष्ट्रीय झंडा लहराया

by TheUnmuteHindi
बलदेव सिंह सरां, सीएमडी/ पीएसपीसीएल, ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समागम में राष्ट्रीय झंडा लहराया

बलदेव सिंह सरां, सीएमडी/ पीएसपीसीएल, ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समागम में राष्ट्रीय झंडा लहराया
पटियाला, 28 जनवरी : इंजीनियर बलदेव सिंह सरां, सीएमडी/ पीएसपीसीएल, ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहां पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमटिड ( पीएसपीसीएल) मुख्य दफ्तर में राष्ट्रीय झंडा लहराया।
इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने टुकडिय़ों से सलामी ली और पीएसपीसीएल कर्मचारियों की तरफ से पेश किये गए संस्कृतिक और अन्य प्रदर्शनों की प्रशंसा की। अपने संबोधन में, उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह उस दिन को दिखाता है जब 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था।
उन्होंने कमर्शियल टीम के कर्मचारियों की तरफ से पेश किये गए भंगड़े और बोलियों के जीवंत प्रदर्शनोंं पर खुशी प्रकट की। उन्हों ने इस बात पर जोर दिया कि इन प्रदर्शनों ने जनता को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया, उनको बिजली चोरी से बचने की अपील की। सीएमडी ने ऐसीं पहलकदमियों के द्वारा जागरूकता पैदा करने की जरूरत पर जोर दिया, लोगों को रिश्वत न देने और न ही लेने के लिए उत्साहित किया। इसके अलावा, उन्हों ने नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ- साथ अपनी जिम्मेवारियों को समझने की महत्ता पर जोर दिया। इस मौके पीएसपीसीएल के डायरैक्टर डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर डीपीएस ग्रेवाल, डायरेक्टर/ व्यापारक इंजीनियर रविन्द्र सिंह सैनी, डायरेक्टर/ जनरेशन इंजीनियर हरजीत सिंह और डायरैक्टर एडमिन जसबीर सिंह सुर सिंह मौजूद थे।

You may also like