नई दिल्ली, 24 सितम्बर : तिरुपति के बालाजी मंदिर के बाद अब प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार वहां प्रसाद के पैकेट में चूहे के बच्चे मिलने के कारण लोगों में आक्रोश है। दरअसल, सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद के पैकेट में चूहे के बच्चे पाए गए हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि प्रसाद की देखभाल और रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। मंदिर ट्रस्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। यह मुद्दा तब सामने आया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें प्रसाद के पैकेट पर चूहे के बच्चे देखे जा सकते हैं। यह घटना उस समय हुई है जब तिरुपति के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में लड्डुओं में कथित रूप से पशु चर्बी और मछली के तेल के इस्तेमाल को लेकर पहले से ही देशभर में हंगामा मचा हुआ है। देश के कई मंदिरों में अब प्रसाद की शुद्धता की जांच की जा रही है या जांच की मांग उठाई जा रही है। इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि चूहों ने प्रसाद के पैकेट को कुतर दिया है, जिससे पैकेटों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में प्रसाद में निकले चूहे के बच्चे
82