पंजाब में आतंकी हमलों की साजिश :एनआईए

by TheUnmuteHindi
Conspiracy of terrorist attacks in Punjab: NIA

पंजाब में आतंकी हमलों की साजिश :एनआईए
चंडीगढ़, 16 दिसंबर : पंजाब में आतंकी हमलों को भडक़ाने की साजिश रची जा रही है। ऐसा दावा करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब पुलिस के साथ रिपोर्ट सांझा करते हुए बताया कि इसमें पुलिस थानों को निशाना बनाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी कुछ पुलिस थानों पर ग्रेनेड के साथ हमला किया जा चुका है। अब एनआईए द्वारा अपनी रिपोर्ट पेश की गई है। एनआईए पंजाब पर नजर रख रही थी. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खालिस्तानी आतंकवादी 1984 में इस्तेमाल किए गए डेड ड्रॉप मॉडल की तर्ज पर हमले कर रहे हैं। 1984 की तरह पंजाब को फिर से दहलाने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और ऐसे समाज विरोधियों को नकेल डालने की कोशिशें जारी रखी जा रही हैं।

You may also like