पानीपत, 17 जनवरी 2026: पानीपत जिले में कोर्ट परिसर के बाहर एक व्यक्ति के साथ अपहरण का प्रयास किया गया। पीड़ित कोर्ट में अपनी तारीख पर पेश होने आया था। जैसे ही वह कोर्ट से बाहर निकला तो उसके साढ़ू-साली और दो अन्य युवकों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की।
पीड़ित ने बताया कि उसका अपने साढ़ू और साली से पैसे लेने थे। चेक बाउंस होने पर मामला कोर्ट में पहुंचा था। आज कोर्ट ने पैसे लौटाने का आदेश दिया। कोर्ट से निकलते ही उसकी बाइक पंचर मिली। जैसे ही वह बाइक लेकर सड़क पर आया, साली, साढ़ू और दो अन्य युवकों ने उसे जबरन कार में डालने की कोशिश की और मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बाहर निकला और तुरंत डायल 112 पर कॉल किया। डायल 112 टीम ने उसे तुरंत पानीपत के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
ये भी देखे: लुधियाना कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच