अफ्रीकी देश हैती में लोगों पर हमला कर उतारा मौत के घाट

by TheUnmuteHindi
अफ्रीकी देश हैती में लोगों पर हमला कर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर : अफ्रीकी देश हैती में सुबह समय एक गिरोह द्वारा हमला करके कई लोगों को मारने जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार पोंट सोनडे शहर में एक गिरोह के लोगों ने बृहस्पतिवार को तडक़े हमला किया, जिसमें बच्चों सहित 20 से अधिक लोग मारे गए और 50 लोग घायल हो गए। एक मानवाधिकार संगठन ने यह जानकारी दी। वार्ता, सुलह एवं जागरुकता आयोग की प्रवक्ता बेर्टाइड हारेस ने बताया कि ग्रान ग्रिफ गिरोह के लोगों ने पोंट-सोनडे शहर में हमला किया और घरों और कारों को आग लगा दी, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, बहुत से लोग इलाका छोडक़र भाग गए तथा लोगों में भारी डर और सहम का माहौल भी पाया जा रहा है।

You may also like