अमृतसर की इस्लामाबाद पुलिस चौंकी में हुआ हमला

by TheUnmuteHindi
अमृतसर की इस्लामाबाद पुलिस चौंकी में हुआ हमला

अमृतसर की इस्लामाबाद पुलिस चौंकी में हुआ हमला
अमृतसर, 17 दिसंबर : पिछले कई दिनों से पंजाब पुलिस को मिल रही धमकियां के बाद आज सुबह अमृतसर में स्थित इस्लामबाद में एक पुलिस चौंकी पर हमला हुआ है। इस हमले में धमाके के तुरंत बाद पुलिस ने चौकी के गेट बंद कर दिए और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं। धमाके के कारण चौकी को नुकसान पहुंचा है, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह घटना अमृतसर में बढ़ते धमाकों की घटनाओं की कड़ी में एक और गंभीर मामला है। इससे पहले 4 दिसंबर को मजीठा थाने में ग्रेनेड धमाका हुआ था, जिसमें थाने की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके अलावा, बंद पड़ी गुरबख्श नगर चौकी और 23-24 नवंबर की रात को अजनाला थाने के बाहर आईडी ब्लास्ट की योजना का भी खुलासा हुआ था। फिलहाल, आज के धमाके के कारण और इसमें इस्तेमाल हुए विस्फोटक की जांच जारी है। स्थानीय नागरिकों में इन घटनाओं को लेकर डर और चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों को शंाति बनाए रखने की अपील करते हुए भरेासा दिलाया वह जल्द ही इन अपराधियों को पकड़ लेंगे तथा उचित कार्रवाई की जाएगी।

You may also like