दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC खराबी से 100+ उड़ानें लेट, यात्रियों को हो रही परेशानी

by Manu
दिल्ली एयरपोर्ट

दिल्ली, 07 नवंबर 2025: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को तकनीकी खराबी ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है।100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो गईं। यात्री घंटों इंतजार कर रहे हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा है कि हालात सुधरने में तीन से चार घंटे लगेंगे।

इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने अलर्ट जारी किया। दिल्ली हवाई अड्डे पर एटीसी सिस्टम में दिक्कत आई है। इस वजह से फ्लाइट्स लेट हो रही हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट संचालक डायल ने बताया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी समस्या से उड़ानें विलंबित हैं। डायल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमारी टीम सभी पक्षों के साथ मिलकर समस्या जल्द ठीक करने पर लगी हुई है।

देश का सबसे व्यस्त आईजीआई एयरपोर्ट रोजाना 1500 से ज्यादा उड़ानें संभालता है। इस खराबी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

ये भी देखे: BIG NEWS: दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद Air India फ्लाइट के इंजन में लगी आग

You may also like