Asian Games 2025: मेरठ की बेटी रूपल चौधरी का जलवा, 400 मीटर दौड़ में जीता रजत

by Manu
रूपल चौधरी

मेरठ, 28 मई 2025: भारत की उभरती हुई स्टार एथलीट और मेरठ की बेटी रूपल चौधरी ने एक बार फिर अपनी शानदार रफ्तार से देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। उन्होंने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 52.68 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक अपने नाम किया।

दक्षिण कोरिया में हुए फाइनल में रूपल चौधरी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। जापान की नानाको मात्सुमोतो ने 52.17 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह जीत न केवल रूपल के करियर की एक और उपलब्धि है, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी गौरव का पल है।

इवेंट: महिलाओं की 400 मीटर दौड़
समय: 52.68 सेकंड
स्थान: दूसरा (रजत पदक)

रूपल चौधरी की इस कामयाबी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारत की नई 400 मीटर उम्मीद हैं। इससे पहले, 2022 में वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 400 मीटर में कांस्य और 4×400 मीटर रिले में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था।

अब सबकी नजरें शुक्रवार को होने वाली 4×400 मीटर रिले दौड़ पर टिकी हैं, जहां रूपल एक बार फिर भारत के लिए मैदान में उतरेंगी। उनके प्रशंसक और देशवासी उम्मीद कर रहे हैं कि वह इस इवेंट में भी अपनी छाप छोड़ेंगी।

ये भी देखे: दोहा डायमंड लीग: नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर भाला फेंका, रचा इतिहास

You may also like