एशिया कप 2025: श्रीलंका ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, चरिथ असलंका करेंगे कप्तानी

by Manu
श्रीलंका एशिया कप 2025

Asia Cup Sri Lanka Squad: श्रीलंका क्रिकेट ने 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान चरिथ असलंका के हाथों में होगी। श्रीलंका ने 2022 में आखिरी बार टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर खिताब जीता था।

टीम में अनुभवी स्पिनर वानिंदु हसरंगा को भी शामिल किया गया है, लेकिन उनकी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट में भागीदारी उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। श्रीलंका की टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिसमें कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, और मथीशा पथिराना जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

श्रीलंका की एशिया कप 2025 टीम

चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दसुन शनाका, कामेंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लागे, चामिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनूरा फर्नांडो।

ये भी देखे: एशिया कप 2025: BCCI ने किया 15 सदस्यीय टीम का एलान, श्रेयस अय्यर को फिर नहीं मिली जगह

You may also like