नई दिल्ली, 29 अक्तूबर : इंडोनेशिया के ज्वालामुखी में से गत दिवस उठे बड़ें गुबार के कारण चारों ओर राख फैल गई तथा कई गांवों में भी इसका मलबा दूर दूर तक फैल गया। बताया जाता है कि पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के अगम जिले में स्थित माउंट मारापी में होने वाले विस्फोटों का पूर्वानुमान लगाना कठिन है, क्योंकि वे मैग्मा की गहरी हलचल के कारण नहीं, बल्कि भूगर्भीय झटकों के कारण होते हैं। बताया गया कि विस्फोट से 2,000 मीटर की ऊंचाई तक राख के गुबार उठे। रिफांदी ने कहा कि लगभग 2,900 मीटर ऊंचा ज्वालामुखी जनवरी से अब तक चार अलर्ट स्तरों में से दूसरे उच्चतम स्तर पर बना हुआ है। पर्वतारोहियों और ग्रामीणों को ज्वालामुखी के मुहाने से तीन किमी के भीतर जाने पर रोक लगा दी गई है। दिसंबर 2023 में मारापी पर्वत में अचानक विस्फोट हुआ, जिसमें 24 पर्वतारोहियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के कारण फैली चारों ओर राख
65
previous post