अशोक मित्तल के बंगले में शिफ्ट होंगे अरविंद केजरीवाल

by TheUnmuteHindi
अशोक मित्तल के बंगले में शिफ्ट होंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 4 अक्तूबर : आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल अपने पूर्व मुख्यमंत्री आवास को छोडऩे का निर्णय एक नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। माना जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ अगले एक-दो दिन में इस नए ठिकाने में बस जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने एक नई आवास की तलाश शुरू कर दी है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, केजरीवाल अब अशोक मित्तल के बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं, जो दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित है। यह कदम उनके लिए नया मोड़ साबित हो सकता है, खासकर जब से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को छोडऩे का निर्णय लिया है। पहले ऐसी चर्चा थी कि वह फिरोज शाह रोड पर स्थित आम आदमी पार्टी के दो राज्यसभा सांसदों के आवंटित आवासों में से किसी एक में रह सकते हैं।

You may also like