2
नई दिल्ली, 06 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक याचिका पर सुनवाई कर रहे जज को बदलने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है।
केजरीवाल ने स्पष्ट किया है कि वह अपने मामले की पैरवी खुद करेंगे। मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। केजरीवाल की याचिका पर अदालत ने CBI को नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस जज बदलने की मांग से संबंधित है।
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि न्याय प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जज का बदलना आवश्यक है। उन्होंने याचिका में इस मांग के पीछे के कारणों का भी उल्लेख किया है।
अदालत ने इस मुद्दे पर CBI से जवाब मांगा है।
ये भी देखे: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी