पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना विरुद्ध गिरफतारी वारंट जारी

by TheUnmuteHindi
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना विरुद्ध गिरफतारी वारंट जारी

बांगलादेश, 18 अक्तूबर :बांगलादेश में छात्रों के आंदोलन के मामले में बांगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना व अन्य 45 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार 77 वर्षीय हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के शीर्ष नेताओं सहित अन्य के खिलाफ वारंट पुनर्गठित न्यायाधिकरण द्वारा शुरू की गई न्यायिक कार्यवाही के पहले दिन जारी किए गए। मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम के हवाले से बताया गया कि न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायाधीश मोहम्मद गुलाम मुर्तजा मजूमदार की अध्यक्षता वाले न्यायाधिकरण ने यह आदेश पारित किया। अभियोजन पक्ष ने इस संबंध में न्यायाधिकरण में दो याचिकाएं दायर की थीं और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की अपील की थी। अब शेख हसीना व अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

You may also like