जम्मू कश्मीर में सेना की हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद

by TheUnmuteHindi
जम्मू कश्मीर में सेना की हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद

जम्मू, 11 नवंबर : जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में गत दिवस सेना व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दोरान एक जवान के शहीद होने का दुख समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हमले में तीन अन्य जवान भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) की हत्या के बाद आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी गई है। सेना ने शहीद सैनिक की पहचान 2 पैरा के नायब सूबेदार राकेश कुमार के तौर पर की और उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया। अधिकारियों ने बताया कि केशवान के जंगलों में पूर्वाह्न करीब 11 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश दलों ने छिपे हुए आतंकवादियों की केशवान वन में घेराबंदी की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल उस स्थान से कुछ किलोमीटर दूर है, जहां पर वीडीजी नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के गोलियों से छलनी शव मिले थे। उन्होंने कहा कि दो ग्राम रक्षा रक्षकों की हत्या के बाद कुंतवाड़ा और केशवान के जंगलों में बृहस्पतिवार शाम से आतंकवाद रोधी अभियान जारी है।

You may also like