पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल- 2025
हथियारबंद तैयारी जरूरी लेकिन वातावरण, विकास व तरक्की के लिए अमन- शान्ति जरूरी : डा. बलबीर सिंह
– भारत को विश्व गुरू बनाने के दावे करने वालों के राज में हथकडिय़ां और बेडिय़ां लगाकर भारतीयों को डिपोर्ट करना मंदभागा : डॉ. बलबीर
पटियाला, 17 फरवरी : पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल 2025 के अंतर्गत खालसा कालेज में जिला प्रशासन की तरफ से लगातार तीसरी बार सफलतापूर्वक करवाए गए पटियाला मिलटरी लिटरेचर फेस्टिवल ने फौजी शान- ओ- शौकत के साथ पटियालवियों को मिलटरी इतिहास से वाकिफ करवाया। इस मौके मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करते पंजाब के सेहत व परिवार भलाई और मैडीकल शिक्षा मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों पर नौजवानों और विद्यार्थियों को फौज और फौजी इतिहास के गौरव बारे अवगत करवाने के लिए यह मेले करवाए जा रहे हैं। सेहत मंत्री ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि भारत को विश्व गुरू बनाने वालों के राज में भारतीयों को हथकडिय़ां और बेडिय़ां लगा कर डिपोर्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसे नौजवानों के साथ खड़ी है।
डा. बलबीर सिंह ने मिलटरी लिटरेचर की बात करते कहा कि अमन- शान्ति के लिए जंग के लिए हथियारबंद तैयारी जरूरी है परंतु आज सांसारिक स्तर पर हर देश की तरफ से ऐसे कदम उठाए जाएं और फौजी वैटरनों की तरफ से सोचा जाए कि देशों में वातावरण, तरक्की व विकास के लिए अमन शांति कायम रहे।
सेहत मंत्री ने समागम दौरान रक्षक आप्रेशन में पटियाला जिले के शहीद हुए फौजियों की पत्नियां वीर नारियों का सम्मान करते हुए विश्व जंगों के हवाले के साथ कहा कि लड़ाईयों के पीछे केवल राजसी कारण होते हैं लेकिन हम नहीं चाहते कि हमारे नौजवान सरहदों पर शहीद हों।
डा. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हमारे शहीदों के परिवारों को संभालने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा, रोजगार, सेहत व काम करते नशों को नकेल डाली है। डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव के नेतृत्व में फौजी शानौ शौकत के साथ सम्पन्न हुए फौजी साहित्य मेले की सफलता के लिए सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने पटियाला जिला प्रशासन समेत मिलटरी लिटरेचर फेस्टिवल एसोसिएशन और भारतीय फौज को बधाई देते कहा कि यह मेला नौजवानों और विद्यार्थियों के लिए एक नई शुरुआत है।
मिलटरी लिटरेचर फेस्टिवल एसोसिएशन के चेयरमैन लैफ. जन.टी. एस. शेरगिल्ल ने सभी का धन्यवाद करते कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों पर करवाए मिलटरी लिटरेचर फेस्टिवल करवाना प्रशंसनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश की सदियों से खडग़भुजा रहा है, हमें अपनी इस खून भीगी विरासत पर मान होना चाहिए। इससे पहले डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव और एस. एस. पी. डा. नानक सिंह ने भी संबोधन किया और बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों पर सफलतापूर्वक पटियाला हेरिटेज और मिलटरी लिटरेचर फेस्टिवल करवा कर अपनी अमीर विरासत से नौजवानों और पटियालवियों को अवगत करवाया जा रहा है।
हथियारबंद तैयारी जरूरी लेकिन वातावरण, विकास व तरक्की के लिए अमन- शान्ति जरूरी : डा. बलबीर सिंह
भारत को विश्व गुरू बनाने के दावे करने वालों के राज में हथकडिय़ां और बेडिय़ां लगाकर भारतीयों को डिपोर्ट करना मंदभागा : डॉ. बलबीर
42
previous post