हथियारबंद सेना झंडा दिवस मनाया

जिले के लोग झंडा दिवस पुंड में दिल खोल कर योगदान दें : ईशा सिंगल

by TheUnmuteHindi
हथियारबंद सेना झंडा दिवस मनाया

हथियारबंद सेना झंडा दिवस मनाया
– जिले के लोग झंडा दिवस पुंड में दिल खोल कर योगदान दें : ईशा सिंगल
पटियाला : हथियारबंद सेना झंडा दिवस के मौके पर आज जिला रक्षा सेवाएं भलाई कायज्र्ञलय के अधिकारियोंद्वारा जिला के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) इशा सिंगल को टेकन फलैग लगाकर इस मुहिम का आगाज किया गया। उन्होंने इस मौके देश के सैनिकों के साथ एकजुटता का प्रकटावा करते हुए झंडा दिवस के लिए वित्तीय योगदान भी दिया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ईशा सिंगल ने इस मौके जिला निवासियों से अपील की कि जैसे समूचे देश निवासी मान और सम्मान के साथ झंडा दिवस फंड में योगदान देकर देश की आन व शान के लिए जानें कुर्बान करने वाले शहीद सैनिकों की कुर्बानियों के प्रति फंड देकर सतिकार प्रकट करते हैं, उसी तरह हम जिला निवासी भी इस मौके अपने जवानों के लिए खुले दिल के साथ योगदान डालें। उन्होंने कहा कि झंडा दिवस के लिए एकत्र की जाती राशि शहीद ड्यूटी या सैनिक आप्रेशन दौरान अपाहिज हुए सैनिकों तथा जरूरतमंद पूर्व सैनिकों के परिवारों की भलाई के लिए इस्तेमाल की जाती है। इस मौके 9 पूर्व सैनिकों, परिवारों को माली सहायता भी दी गई। इस मौके जिला सैनिक बोर्ड के वाइस प्रधान कर्नल जसबीर सिंह ने बताया कि यह दिन देश की रक्षा के लिए जानें कुर्बान करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सत्कार मान, सम्मान और सुरक्षा सेनाओं के साथ अपनी एकजुटता को दिखाने के लिए मनाया जाता है। इस दौरान पूरा देश पूरे जोश और मान के साथ झंडा दिवस फंड में हिस्सा डालता है और समूह देश निवासी, बच्चे और बुज़ुर्ग टोकन फ्लैग लगाकर शहीदों की कुर्बानियों के प्रति दान देकर धन्यवाद प्रकट करते हैं।

You may also like