अररिया, 01 सितंबर 2025: बिहार के अररिया जिले में साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ₹20,000 नगद, कई फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अररिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई।
31 अगस्त 2025 को एक सीएसपी सेंटर (CSP Centre) संचालक ने पुलिस को सूचना दी कि प्रशांत कुमार मल्लिक संदिग्ध लेनदेन में शामिल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशांत को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह पिछले एक साल से साइबर फ्रॉड में लिप्त है और धोखाधड़ी की रकम को सीएसपी खातों के जरिए नगद निकालता था।
प्रशांत की निशानदेही पर पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड शौकत अली को भी गिरफ्तार कर लिया। शौकत ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह ठगी की राशि को अन्य आरोपियों से निकलवाकर अपने खातों में जमा करता था। पुलिस ने इस गिरोह के अन्य दो सदस्यों, तमजीद आलम और माजिद शाह, की तलाश तेज कर दी है।
ये भी देखे: Cyber Crime: टेलीग्राम एप से 31.70 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार