चाइनीज डोर ने ली एक और जान, गले की नस कटने से हुई मौत
हरप्रीत सिंह घर लौटते समय आए थे मांझे की चपेट मेें
जालंधर : चाइनीज डोर के कारण हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिस कारण कोई ना कोई अपनी जान इस डोर की वजह से गंवा रहा है लेकिन प्रशासन इसे रोकने के लिए असफल नजर आ रहा है। अब ताजा मामले में जालंधर के आदमपुर क्षेत्र में चाइनीज मांझे के कारण हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि यह घटना दो दिन पहले की है, जब 45 वर्षीय हरप्रीत सिंह घर लौटते समय इस खतरनाक मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनकी गर्दन की नस कट गई थी। गंभीर स्थिति में हरप्रीत को पहले आदमपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया, जिनकी आज लोहड़ी के दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पंजाब में पहले भी प्लास्टिक डोर के कारण कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे मामलों में न केवल घायल होने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ी है, बल्कि जानवरों और पक्षियों के लिए भी यह एक बड़ा खतरा बन गया है।
प्रशासन को उठाने चाहिए सख्त कदम
इस मामले पर स्थानीय प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और अवैध रूप से बिकने वाले प्लास्टिक डोर के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है। इसके साथ ही, लोगों को भी जागरूक करना चाहिए कि वह इस तरह के खतरनाक सामग्री से दूर रहें। स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इस तरह के अवैध व्यापार को समाप्त करना अत्यधिक आवश्यक है।
चाइनीज डोर ने ली एक और जान, गले की नस कटने से हुई मौत
हरप्रीत सिंह घर लौटते समय आए थे मांझे की चपेट मेें
82