मिडलैंड्स, 27 अक्टूबर 2025: ब्रिटेन से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर आई है। सिख महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के महज एक महीने बाद, उत्तर इंग्लैंड में भारतीय मूल की एक महिला के साथ दुष्कर्म की गई है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने इस जघन्य अपराध के आरोपी अज्ञात युवक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी कर लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम को वॉल्सॉल के पार्क हॉल इलाके से एक महिला का फोन आया, जिसमें उसने दर्दनाक हमले की शिकायत की। इस घटना को ‘नस्लीय रूप से उत्तेजित हमला’ करार देते हुए पुलिस ने संदिग्ध की वीडियो क्लिप सार्वजनिक की है।
जांच कर रहे डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट रोनन टायरर ने रविवार को कहा, “यह किसी महिला पर किया गया सबसे भयावह हमला था। हम आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”
ये भी देखे: ब्रिटेन में सिख महिला के साथ दुष्कर्म और नस्लीय टिप्पणी, पुलिस ने शुरू की जांच