बगावत करने वालों पर बरसी पीटी उषा

by TheUnmuteHindi
बगावत करने वालों पर बरसी पीटी उषा

नई दिल्ली, 30 सितंबर : भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में आरोप लगाते हुए कहा, ‘एक खिलाड़ी के रूप में अपने 45 साल लंबे करियर में मैंने कभी ऐसे लोगों का सामना नहीं किया, जो हमारे खिलाडिय़ों की आकांक्षाओं और हमारे देश के खेल भविष्य के प्रति इतने उदासीन हैं। कार्यकारी परिषद (ईसी) में बगावत करने वाले सदस्यों पर पलटवार करते हुए पीटी उषा ने आरोप लगाया कि उनका पूरा ध्यान खुद के फायदे और वित्तीय लाभ लेने पर है। इन व्यक्तियों का पूरा ध्यान खेल प्रशासन में लंबे समय तक उपस्थिति और नियंत्रण के माध्यम से खुद के फायदे और वित्तीय लाभ लेने पर रहता है। कुछ ईसी सदस्यों के ट्रैक रिकॉर्ड बेहद संदिग्ध हैं। उन पर लैंगिक पूर्वाग्रह के आरोप हैं। यौन उत्पीडऩ के मामले भी दर्ज हैं।

You may also like