चंडीगढ़, 19 सितंबर 2025: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कार्यशैली पर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राहुल के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान को देश के खिलाफ बताते हुए कहा कि दुनिया सच्चाई की तलाश करती है, हमारे शास्त्रों और ऋषियों ने भी यही सिखाया है। लेकिन राहुल गांधी झूठ, नफरत और नकारात्मकता फैला रहे हैं।
विज ये बातें राहुल गांधी की ओर से जेन-जेड को ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर आगे आने की अपील के सवाल पर बोल रहे थे। उन्होंने व्यंग्य भरे लहजे में कहा कि राहुल अपनी बात साधारण शब्दों में भी कह सकते थे, लेकिन वे कभी ‘हाइड्रोजन बम’ तो कभी ‘एटम बम’ का जिक्र करते हैं। “मैंने ऐसा राजनेता पहले कभी नहीं देखा, जो अपने ही देश पर हाइड्रोजन या एटम बम गिराने की बात करे। ये बेहद गैर-जिम्मेदाराना और राष्ट्रीय हित के खिलाफ है।”
ये भी देखे: गोपाल राय पर अनिल विज का तंज, तेजस्वी यादव पर भी बोला तीखा हमला