अनिल विज का कांग्रेस और राहुल पर तीखा हमला, कहा – ”टूटी-फूटी पार्टी, चुनाव हारने का..”

by Manu
परिवहन मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, 26 जनवरी 2026: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दिए प्रशिक्षण पर कहा कि कांग्रेस अब टूटी-फूटी पार्टी रह गई है। देश से इसका सफाया हो रहा है।

अनिल विज ने राहुल गांधी द्वारा दिए प्रशिक्षण पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हारती जा रही है। आगे भी हारती रहेगी। राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव हारने का प्रशिक्षण दिया है।

अनिल विज आज यमुनानगर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा से चले थे। हरियाणा के अलावा दिल्ली जीते। बिहार जीते। मुंबई में मेयर चुनाव जीते। अब बंगाल जीतना है। मोदी का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है।

अनिल विज ने राहुल गांधी के बीजेपी के देश से चले जाने वाले बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जैसे मुगल और अंग्रेज चले गए वैसी बीजेपी चली जाएगी। यह बात वास्तव में कांग्रेस पर लागू होती है।

अनिल विज ने कहा कि हमारा जन्म इसी देश में हुआ है। हम देसी हैं। विदेशी तो कांग्रेस पार्टी है। जिसका जन्म एक अंग्रेज ने किया था। वह जाएंगे हम नहीं।

ये भी देखे: हरियाणा के कोसली में नए सब-डिपो और 92 पदों को मंजूरी – परिवहन मंत्री अनिल विज

You may also like