जंगलात वर्करों को कार्य से हटाने विरुद्ध जताया रोष

20 जनवरी से लगाया जाएगा पक्का मोर्चा : जगमोहन सिंह नोलखा

by TheUnmuteHindi
जंगलात वर्करों को कार्य से हटाने विरुद्ध जताया रोष

जंगलात वर्करों को कार्य से हटाने विरुद्ध जताया रोष
– 20 जनवरी से लगाया जाएगा पक्का मोर्चा : जगमोहन सिंह नोलखा
पटियाला, 15 जनवरी : दी क्लास फोर्थ गर्वमैंट इम्प्लाईज यूनियन 1680 की जिला सब कमेटी जंगलात विभाग, जंगली जीव, जंगलात निगम के वर्करों ने जंगलात विभाग की अफसरशाही के विरुद्ध रोष प्रदर्शन सी.एफ. दफ्तर पटियाला और वन मंडल दफ्तर पटियाला में काम से हटाए वर्करों और 100 से अधिक वर्करों को काम से हटाने को लेकर अपना रोष जताया। इस मौके जगमोहन सिंह नोलखा ने कहा कि जो वर्कर 25— 30 सालों से जंगलात विभाग में काम करते चले आ रहे थे। पंजाब सरकार ने जिनके साथ वोटों से पहले ऐलान किया था कि इन वर्करों को कार्य पर पक्का किया जाएगा। उनका रोजगार छीनने विरुद्ध फैसला किया गया। राज्य प्रधान दर्शन ंसिह लुबाणा, जगमोहन ङ्क्षसह नोलखा ने ऐलान किया कि 20 जनवरी से पक्का मोर्चा लगाया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और जंगलात अधिकारियों की होगी। यह मोर्चा तब तक जारी रहेगा, जब तक वर्करों को कार्य पर नहीं रखा जाता।
आज के रोष मार्च में सभी रेंजों के प्रधान दर्शन सिंह मुलवाल, तरलोचन सिंह माडू, तरलोचन गिर, जसविन्दर सिंह, बलविन्दर सिंह, नछत्तर सिंह लाछड़ू, शाम सिंह, गोल्डी प्रधान, साध सिंह आदि साथी उपस्थित थे। कुलविन्दर सिंह प्रधान जंगली जीव ने ऐलान किया यदि वर्करों को काम से हटाने का फैसला वापिस न लिया तो पंजाब सरकार के मंत्रियों की कोठियों के आगे रोष प्रदर्शन भी किए जाएंगे। पंजाब सरकार के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान, जंगलात मंत्री से अपील की कि मजदूरों का रोजगार न छीना जाए क्योंकि मजदूर ने सारी उम्र जंगलात विभाग में काम किया है।

You may also like