Anant Ambani became Reliance Industries Director: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने निदेशक मंडल में बड़ा बदलाव करते हुए अनंत अंबानी (Anant Ambani) को 1 मई 2025 से पांच साल के लिए कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। यह कदम कंपनी की उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है, जिसमें अंबानी परिवार की नई पीढ़ी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। अनंत अभी तक गैर-कार्यकारी निदेशक थे और अब भारत की सबसे बड़ी कंपनी में सक्रिय कार्यकारी भूमिका निभाएंगे।
अनंत को खास तौर पर हरित और उपभोक्ता ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वे रिलायंस न्यू एनर्जी के निदेशक के रूप में पहले से ही महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और जियो प्लेटफॉर्म्स व रिलायंस वेंचर्स में भी निदेशक हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत के बीच कारोबार का बंटवारा पहले ही कर दिया था। यह नियुक्ति उनके बढ़ते कद और कंपनी के भविष्य में उनकी अहम भूमिका को दर्शाती है।
कौन है और क्या करते है अनंत अंबानी?
अनंत अंबानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। हाल मे ही उनकी शादी उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से हुई है।
पशु कल्याण के प्रति जुनूनी, उन्होंने जोखिम में पड़े या संकटग्रस्त जानवरों के पुनर्वास पर केंद्रित कई पहल शुरू की हैं। इसी का परिणाम है कि गुजरात के जामनगर में स्थित वंतारा एक ऐसा पुनर्वास केंद्र है जिसका उद्देश्य जोखिम में पड़े जानवरों को बचाना और उन्हें आश्रय प्रदान करना है। केंद्र में 43 प्रजातियों के 2,000 से अधिक जानवर हैं। इसके देख रेख के लिए 2,100 से अधिक कर्मचारियों की एक विशेषज्ञ टीम काम करती है।
ये भी देखे: अनंत अंबानी की 170 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी, धीरेंद्र शास्त्री भी हुए शामिल