पटना, 01 सितंबर 2025: बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर ने सोमवार (1 सितंबर 2025) को अरण्य भवन में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के नए प्रधान सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन एवं मानव संसाधन विभाग) सुरेंद्र सिंह, मुख्य वन संरक्षक सह विशेष सचिव अभय कुमार, संयुक्त सचिव पूनम कुमारी, सीएफ इकोटूरिज्म सत्यजीत कुमार और मुख्यालय मुख्य वन संरक्षक सह राज्य नोडल अधिकारी एस. चंद्रशेखर सहित अन्य अधिकारियों ने आनंद किशोर का स्वागत किया। विभाग के अन्य कर्मचारी भी इस मौके पर उपस्थित थे।
ये भी देखे: बिहार के नए मुख्य सचिव बने प्रत्यय अमृत, अमृतलाल मीणा को दी गई भावभीनी विदाई