अन-एडेड स्टाफ यूनियन शाखा पंजाब जिला पटियाला के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण रैली का आयोजन किया गया : प्रेरित बांसल
पंजाब सरकार ने हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया तो हमें अपना संघर्ष तेज करना पड़ेगा
पटियाला : अन-एडेड स्टाफ यूनियन फ्रंट पंजाब (एडेड स्कूल) की एक महान रैली गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब नजदीक बस स्टॉप से खंडा चौक पर आयोजित की गई। जिसमें पटियाला, नाभा, समाना और राजपुरा के अन-एडेड यूनियन के अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका और अपना विरोध जताया। जिला अध्यक्ष जितिंदर सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार हमारी मांगों को लंबे समय से लटकाती आ रही है। पंजाब के स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने की बात करने वाले हरजोत सिंह बैंस स्कूलों की खराब हालत को नजरअंदाज करते आ रहे हैं। अगर पंजाब सरकार ने हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया तो हमें अपना संघर्ष तेज करना पड़ेगा। इसके बाद महासचिव प्रेरित बांसल ने सरकार का विरोध करते हुए कहा कि सरकार हमारी इन मांगों को नजरअंदाज करते हुए हमें केवल बैठकों का समय दे रहे हैं, जबकि हमने फरवरी 2024 में पहले ही डी.पी.आई. मोहाली में सभी सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत गैर सहायता प्राप्त कर्मचारियों का विवरण पहुंचा दिया था। लेकिन नवंबर 2024 में हरपाल सिंह चीमा के साथ हुई बैठक का निर्णय यह निकला कि सभी सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत गैर सहायता प्राप्त कर्मचारियों का विवरण फिर से मांगा गया। इसके बाद सरकार ने उस विवरण का जिक्र नहीं किया। होने वाली बैठक में हमें सरकार के खिलाफ तीखे तेवर अपनाते हुए अपना संघर्ष तेज करना पड़ेगा।
अन-एडेड स्टाफ यूनियन शाखा पंजाब जिला पटियाला के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण रैली का आयोजन किया गया : प्रेरित बांसल
पंजाब सरकार ने हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया तो हमें अपना संघर्ष तेज करना पड़ेगा
21