दिल्ली के महरौली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश काकू पहाड़िया गिरफ्तार

by Manu
पुलिस मुठभेड़

दिल्ली, 25 अक्टूबर 2025: राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार को पुलिस और कुख्यात अपराधी काकू पहाड़िया के बीच मुठभेड़ हुई है। भागने की कोशिश में गोलीबारी करने वाले पहाड़िया को गोली लगने से घायल अवस्था में धर दबोचा गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां चलीं जबकि एक कांस्टेबल के हाथ में मामूली चोट आई।

पुलिस के अनुसार, पहाड़िया कई संगीन मामलों, खासकर हथियारों की तस्करी से जुड़े अपराधों में वांछित था। दक्षिण दिल्ली के महरौली क्षेत्र में छिपे होने की टिप मिली थी, जिसके बाद स्पेशल टीम ने घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने उसे घेरा, पहाड़िया ने भागने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी देखे: UP Encounter: लाखों का इनामी अपराधी शंकर प्रसाद कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में ढेर

You may also like