पटना में एसटीएफ और बदमाश में हुई मुठभेड़, एक ढेर

by TheUnmuteHindi
पटना में एसटीएफ और बदमाश में हुई मुठभेड़, एक ढेर

पटना में एसटीएफ और बदमाश में हुई मुठभेड़, एक ढेर
नई दिल्ली, 14 दिसंबर : पटना के जक्कनपुर इलाके में आज एसटीएफ ओर बदमाशों के बीच भारी मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस मुठभेड़ में जहां एक इंस्पेक्टर के गोली लगने से घायल होने का समाचार है, वहां ही एक बदमाश के मारे जाने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार भारी गोलीबारी हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी अजय राय मारा गया। वहीं, एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं। मुठभेड़ के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुठभेड़ में मारा गया अपराधी अजय राय, जिसे सोना लुटेरा के नाम से जाना जाता था, छपरा का निवासी था। उस पर आधा दर्जन से अधिक बैंक डकैती के मामले दर्ज थे। अजय राय बिहार में सोना और बैंक लूट के मामलों में वांछित था। उसकी मौत को कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। वहीं एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार को तीन गोलियां लगीं, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली। पुलिस इस मामले को लेकर अन्य जांच कर रही है।

You may also like