पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुआ हादसा, एक महिला की मौत
हैदराबाद, 5 दिसंबर : अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की रिलीज के प्रीमियर के दौरान एक हादसा होने के कारण एक महिला की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रीमियर शो के दौरान यहां एक सिनेमाघर में भीड़ में फंसने के बाद दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंधी जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को उस समय हुई जब बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए सिनेमाघर में उमड़ पड़े। पुलिस ने बताया कि सिनेमाघर के प्रबंधन की ओर से अभिनेता और फिल्म के अन्य सदस्यों के आगमन के बारे में कोई पूर्व सूचना या इंतजाम नहीं किया गया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि भारी भीड़ आगे बढ़ी और सिनेमाघर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे महिला तथा उसका बेटा भीड़ में फंस गए। लोगों के धक्के के दौरान ही दोनों दम घुटने से बेहोश हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिनेमा घर छोटा था और उसमें इतनी भारी भीड़ के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुआ हादसा, एक महिला की मौत
54
previous post