अमृतसर, 23 जुलाई 2025: अमृतसर ग्रामीण पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मिलकर दो अलग-अलग ऑपरेशनों में बड़ी कामयाबी हासिल की है। खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से सीमा पार से तस्करी किए गए 8 अवैध हथियार बरामद हुए। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी अपने ‘X’ अकाउंट पर दी।
पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए हथियारों में पांच .30 बोर और तीन 9 मिमी की पिस्तौलें शामिल हैं। वही साथ ही कई मैगजीन भी मिली हैं। ये हथियार देश की सुरक्षा और शांति के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे।
यह कार्रवाई अमृतसर के घरिंडा थाना क्षेत्र में हुई है। इस मामले में FIR दर्ज की गई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह मामला सीमा पार से जुड़े संगठित अपराधी नेटवर्क से संबंधित है। पुलिस और BSF इस नेटवर्क के तार जोड़ने और इसके अन्य कनेक्शनों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही हैं।
ये भी देखे: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी का किया पर्दाफाश