बॉडीबिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में अमृतसर फोर्टिस का आया बयान, देखें क्या कहा?

by Manu
वरिंदर घुम्मन

अमृतसर, 11 अक्तूबर 2025: पंजाब के मशहूर बॉडीबिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का निधन हो गया है। अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में सर्जरी के ठीक बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।

अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, वरिंदर को कंधे के दर्द की शिकायत पर जांच के लिए लाया गया था। 9 अक्टूबर को उन्हें आर्थ्रोस्कोपिक रोटेटर कफ रिपेयर सर्जरी कराई गई, जो पूरी तरह सफल रही। लेकिन दोपहर करीब 3:35 बजे अचानक कार्डियक एरिथमिया हो गया। डॉक्टरों ने तुरंत बचाव का हर संभव प्रयास किया लेकिन शाम 5:36 बजे वरिंदर ने दम तोड़ दिया।

परिवार वाले सदमे में हैं और आरोप लगा रहे हैं कि अस्पताल की लापरवाही से ऐसा हुआ। विरोध के बीच फोर्टिस ने बयान जारी कर कहा, “हम इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। वरिंदर के परिवार के प्रति हमारी पूरी संवेदना है।”

यह भी देखे: पंजाब के बॉडीबिल्डिंग हीरो वरिंदर घुम्मन का निधन, ऑपरेशन के दौरान पड़ा दिल का दौरा

You may also like