एमनेस्टी इंटरनेशनल संस्था ने इस्राइल पर नरसंहार के उठाए सवाल

by TheUnmuteHindi
एमनेस्टी इंटरनेशनल संस्था ने इस्राइल पर नरसंहार के उठाए सवाल

एमनेस्टी इंटरनेशनल संस्था ने इस्राइल पर नरसंहार के उठाए सवाल
नई दिल्ली, 5 दिसंबर : इसराइल द्वारा गाजा पट्टी पर पिछले समय दौरान कई हमले किए गए हैं तथा अब मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने इस्राइल पर हमास के साथ युद्ध के दौरान गाजा पट्टी में नरसंहार करने का आरोप लगाया है, हालांकि इस्राइल ने इन आरोपों से इनकार किया है। ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने कहा है कि इस्राइल ने घातक हमले करके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को नष्ट किया है तथा भोजन, दवा और अन्य आवश्यक सहायता की आपूर्ति को रोककर जानबूझकर फलस्तीनियों को तबाह करने की कोशिश की है। मानवाधिकार समूह ने बृहस्पतिवार को पश्चिम एशिया के सदंर्भ में एक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया कि इस तरह की कार्रवाइयों को सात अक्टूबर, 2023 को इस्राइल पर हमास के हमले या नागरिक क्षेत्रों में आतंकवादियों की मौजूदगी की दलील देकर उचित नहीं ठहराया जा सकता। इसलिए ऐसे में एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस पर सवाल उठाए हैं।

You may also like