पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आज गुजरात पहुंचेगा नंदा देवी जहाज, भारत की ऊर्जा आपूर्ति बरकरार

by Manu
नंदा देवी जहाज

चंडीगढ़, 17 मार्च 2026: Indian Ships Via Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत के लिए एलपीजी और कच्चा तेल लादकर आए भारतीय ध्वज वाले टैंकर बिना किसी रुकावट के गुजरात के बंदरगाहों तक पहुंच रहे हैं। इससे देश की ऊर्जा आपूर्ति को तत्काल बड़ी राहत मिली है।

कतर के रास लाफान पोर्ट से 46 हजार टन एलपीजी लेकर टैंकर शिवालिक रवाना हुआ था। नौ दिन की समुद्री यात्रा पूरी करने के बाद यह जहाज सोमवार को मुंद्रा पोर्ट पर लंगर डाल चुका है। इसी तरह करीब 46 हजार टन एलपीजी लेकर नंदा देवी टैंकर मंगलवार सुबह कांडला पोर्ट पहुंचने वाला है। दोनों टैंकर सरकारी कंपनी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के हैं।

यूएई के फुजैरा पोर्ट से एक और महत्वपूर्ण खेप आई है। शनिवार को वहां से रवाना हुआ क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी मंगलवार दोपहर मुंद्रा पहुंचने की उम्मीद है। इस जहाज पर लगभग 81 हजार टन मुरबन क्रूड लदा हुआ है। खास बात यह है कि जग लाडकी उसी दिन फुजैरा से निकला जब वहां तेल टर्मिनल पर हमला हुआ था।

शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में तैनात सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। कोई भी जहाज या क्रू सदस्य खतरे में नहीं है।

ये भी देखे: ईरान ने भारतीय झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने दिया, ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ बाहर निकले

You may also like