22
पानीपत, 01 अक्तूबर 2025: पानीपत जिले के सींक गांव में कांग्रेस नेता और जिला परिषद पार्षद अनिल मलिक के चचेरे भाई दिनेश पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने फौरन दो आरोपियों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम को गांव में शादी का जश्न चल रहा था। तभी पुरानी दुश्मनी भड़क उठी और कहासुनी झगड़े में बदल गई। बदमाशों ने देखते ही देखते कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। दिनेश को खून में लथपथ देखते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें पानीपत के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया। दिनेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
ये भी देखे: पानीपत के असंध रोड होटल में दो दोस्तों ने जहर खाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी