पंजाब में बाढ़ के कहर के बीच हरियाणा सीएम सैनी ने की हरसंभव मदद की पेशकश

by Manu
पानी विवाद पर सीएम सैनी

चंडीगढ़, 28 अगस्त 2025: पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में बाढ़ ला दी है, जिससे हालात गंभीर हो गए हैं। इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई और हर संभव सहायता का वादा किया है। उन्होंने इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक पत्र लिखा है।

पत्र में सीएम सैनी ने लिखा कि पंजाब में बाढ़ के कारण उत्पन्न मुश्किलों से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से पंजाब के लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं, और हरियाणा की 2.80 करोड़ जनता इस मुश्किल वक्त में पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

सीएम सैनी ने आगे लिखा कि पंजाब को राहत सामग्री, बचाव दल, चिकित्सा सेवाएं या किसी भी तरह के संसाधनों की जरूरत हो, तो वे बिना किसी हिचक के सूचित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार तत्काल हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

ये भी देखे: पंजाब में बाढ़ का कहर, पौंग डैम का जलस्तर 1394 फीट तक पहुंचा, 7 जिले प्रभावित

You may also like