अमृतसर, 11 अक्तूबर 2025: त्योहारों की धूम में पंजाब पुलिस ने अमृतसर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी की गई है। गलियों-मोहल्लों में सघन जांच अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में थाना बी डिवीजन के SHO बलजिंदर सिंह औलख और ACP अनुभव जैन (IPS) ने होटल मालिकों और संचालकों के साथ एक अहम बैठक की। जुआ-बाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त चेतावनी दी गई।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को दो टूक कहा कि त्योहारी मौसम में अगर किसी होटल में जुआ चलता पाया गया, तो मालिक और मैनेजर पर कानूनी कार्रवाई होगी। अगर कोई व्यक्ति जुआ की मांग करता है तो उसकी तुरंत सूचना थाने को दें। इतना ही नहीं, बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी कमरा न दें। जांच के दौरान ऐसा कोई केस पकड़ा गया तो मौके पर ही एक्शन लिया जाएगा।
संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो फौरन पुलिस को अलर्ट करें, वरना बाद में सूचना मिलने पर मालिकों पर सख्ती बरती जाएगी। SHO बलजिंदर सिंह ने कहा कि ये इंतजाम आम लोगों की सुरक्षा के लिए हैं।
ये भी देखे: पंजाब पुलिस-बीएसएफ की नशा तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई, अमृतसर में 3 किलो ICE ड्रग्स जब्त