अमेरिका 2 अप्रैल से कई देशों पर लगाएगा जवाबी शुल्क

by TheUnmuteHindi
अमेरिका 2 अप्रैल से कई देशों पर लगाएगा जवाबी शुल्क

अमेरिका, 1 अप्रैल : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन समेत कई देशों द्वारा लगाए जा रहे टैरिफको अनुचित बताते हुए 2 अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है, जिसके तहत अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों पर भारत 100 प्रतिशत शुल्क लगाता है और अन्य देशों के उच्च शुल्कों के कारण अमेरिकी उत्पादों को इन देशों में निर्यात करना ‘‘वस्तुत: असंभव हो जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी वस्तुओं पर भारत और अन्य देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क की बार-बार आलोचना की है। वह दो अप्रैल यानी बुधवार से जवाबी शुल्क की एक श्रृंखला शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने दो अप्रैल को अमेरिका का ‘‘मुक्ति दिवस करार दिया है।

अमेरिका जवाबी शुल्क लगाएगा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि 2 अप्रैल से अमेरिका उन देशों पर जवाबी शुल्क लगाएगा, जो अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर ज्यादा टैक्स लगाते हैं. उन्होंने कहा, अगर वे हमें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए नॉन-मॉनिटरी टैरिफ लगाते हैं, तो हम भी उनके बाजार में यही करेंगे।

You may also like